गाँव की समस्या, गाँव में समाधान” के संकल्प के साथ विकास कार्यों को मिल रही नई गति डी एम
रुद्रपुर देवरिया,। विकास खंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत मलघोट विरैचा में आयोजित “ग्राम चौपाल (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान)” कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर सीमा पांडेय, जिला विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी
चौपाल में अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जनहित में कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
गोद भराई करते जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने कराया बच्चे का अन्नप्राशन
कार्यक्रम के दौरान गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया। साथ ही राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन एवं निराश्रित पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
स्कूली बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय एवं अधिकारियों ने सराहा।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित चौपालों के माध्यम से अब ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “गाँव की समस्या, गाँव में समाधान” के संकल्प के साथ विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।


.jpg)




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें