किसानों के लिए जरूरी फार्मर रजिस्ट्री कराएं, योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं – एसडीएम अवधेश निगम
रुद्रपुर देवरिया तहसील क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम अवधेश निगम ने फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी मिल सकेगा, जब किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री समय से पूरा कर लेंगे।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों का डेटा अपडेट किया जा रहा है, जिससे उन्हें सब्सिडी, बीमा, मुआवजा और अन्य सरकारी सुविधाएं सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे नजदीकी जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय पर जाकर जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि कई किसान अभी तक रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, जिसके कारण वे योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
एसडीएम अवधेश निगम का किसानो को दिया संदेश
“किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें मिल सके।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें