गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

एलबीआर पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शानदार, तान्या गुप्ता ने किया टॉप


रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर- पिड़रा मार्ग स्थित एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्रा तान्या गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय की श्वेता गुप्ता 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि नेहा यादव ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पवन कुमार चौहान (87.4%) चौथे, प्रतिभा कुशवाहा (80.6%) पांचवें, अभिनव पाण्डेय (80.4%) छठे और दिव्यांशु पाल मित्तल (80.2%) सातवें स्थान पर रहे।

स्कूल टापर तान्या गुप्ता को कक्षा 11वीं का पूरा शिक्षण शुल्क छात्रवृत्ति के रूप में देने की प्रबंधक ने की घोषणा 

छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने सभी को बधाई दी। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तान्या गुप्ता को कक्षा 11वीं का पूरा शिक्षण शुल्क छात्रवृत्ति के रूप में देने की घोषणा की। 

साथ ही अन्य टॉपर्स को कक्षा 11वीं का प्रवेश शुल्क और अप्रैल से जून तक का शिक्षण शुल्क छात्रवृत्ति के रूप में देने की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गुमशुदा 3 वर्षीय बच्ची ‘परी’ को जांचों परांत पुलिस ने सौपा परिजनों को

परिजनों ने पुलिस टीम का हृदय से किया आभार व्यक्त  रुद्रपुर, देवरिया। दुग्धेश्वर नाथ नाथ मंदिर रोड पर रविवार के सुबह  लगभग 3 वर्षीय  बच्ची रा...