गुरुवार, 14 मई 2026

12 साल पुराना भूमि विवाद सुलझा, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कराया लिखित निस्तारण

प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद में लगभग एक दशक से चले आ रहे उमाशंकर और जयराम के बीच भूमि विवाद का गुरुवार को एसडीएम अवधेश निगम ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की सहमति से लिखित निस्तारण कराया। वर्षों से चले आ रहे इस विवाद के समाधान के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि यह विवाद लगभग 12 वर्ष पुराना था। इस दौरान चार उपजिलाधिकारी बदल चुके थे और कई बार मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका था।

गुरुवार को दोनों पक्षों की सहमति, ग्रामीणों के सहयोग और राजस्व विभाग की पहल से मामले का सफलतापूर्वक निपटारा करा दिया गया। प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में सौहार्द और शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

शराब दुकानों में चोरी का जल्द हो सकता है खुलासा, चोरों के गिरोह तक पहुंची पुलिस

रुद्रपुर क्षेत्र में बीते दिनों तीन शराब की दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से ले...