रुद्रपुर क्षेत्र में बीते दिनों तीन शराब की दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना स्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहले ही किया जा चुका है तथा मात हतों को जल्द से जल्द चोरी के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान मुखबिरों से मिली सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब चोरों के गिरोह तक पहुंचने के करीब है। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों द्वारा क्षेत्र की रेकी की जा रही थी। जांच में एक चार पहिया वाहन की भी भूमिका सामने आई है, जिसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय ने बताया कि टीम लगी है जो अपना काम कर रहे हैं शीघ्र ही चोरी के घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें