मंगलवार, 19 मई 2026

आमने-सामने बाइक टक्कर में महिला समेत चार घायल, दो बच्चो का पैर टुटा

 पुलिस ने घायलों को पहुंचा जिला अस्पताल इलाज जारी

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत भृगुसरी मोड़ के पास सोमवार देर रात आमने-सामने हुई बाइक टक्कर में महिला और बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार देवरिया कोतवाली क्षेत्र के राघवापुर निवासी शेषनाथ पुत्र रामाश्रय अपनी बाइक से सोमवार रात रुद्रपुर से अपनी भाभी चंदा देवी (26 वर्ष), भतीजा सानिया कृष्ण तथा 2 वर्षीय अंश को लेकर रामलक्षन मार्ग होते हुए देवरिया जा रहे थे। इसी दौरान भृगुसरी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामलक्षन चौकी प्रभारी सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार सानिया और कृष्ण के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि औरो को अंदरूनी चोटें आई हैं।

चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जनता दर्शन में दिखी जिलाधिकारी की संवेदनशीलता, छात्र का बढ़ाया हौसला

भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण.राजस्व कर्मियों पर सख्त निगरानी के निर्देश रुद्रपुर देवरिया। मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिला...