शनिवार, 16 मई 2026

सभासदों ने नगर पंचायत पर टैक्सी स्टैंड (पार्किंग शुल्क )में अवैध वसूली का लगाया आरोप

सभासदो ने डीएम को सौंपा पत्रक जाँच की माँग की

रुद्रपुर/देवरिया। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत रुद्रपुर के सभासदों ने टैक्सी स्टैंड पार्किंग शुल्क की कथित अवैध वसूली का मामला उठाते हुए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर बिना वैध व्यवस्था के स्टैंड शुल्क वसूलने और राजस्व में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए।

वार्ड नंबर-06 भटोला वार्ड के सभासद राजन चौधरी ने मनोनीत सभासद दिलीप जायसवाल व तेज प्रताप गुप्ता के साथ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को दिए पत्र में कहा कि स्टैंड के लिए नगर पंचायत के पास अपनी भूमि न होने के वावजूद भी नगर पंचायत के ईओ द्वारा कथित रूप से अवैध स्टैंड वसूली कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद वसूली बंद नहीं हुई और राजस्व में हेराफेरी की आशंका भी बनी हुई है।

सभासद राजन चौधरी द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया कि नगर पंचायत के खाते में वसूली की राशि जमा होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। 

उन्होंने यह भी मांग की कि जांच से यह स्पष्ट किया जाए कि टेंडर समाप्त होने के बाद भी किस आधार पर स्टैंड शुल्क वसूला जा रहा है और संबंधित धनराशि कहां जमा की गई।

सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत के पास स्टैंड संचालन के लिए अपनी भूमि तक नहीं है, इसके बावजूद पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने स्टैंड शुल्क वसूली में हेराफेरी की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डीएम-एसपी ने ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ की बैठक

वैठक मे स्वर्ण व्यवसायियो के सुरक्षा व समस्याओं पर की चर्चा रुद्रपुर/देवरिया। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं प्रधानमंत्री द्वारा नाग...