प्रमुखता से की गई प्रकाशित खबर का हुआ असर
रुद्रपुर देवरिया। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सक्रिय नजर आ रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई की।
मौके से ड्राइवर हुआ फरार पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को लिया कब्जे में
कार्रवाई के दौरान गुरुवार को एसडीएम अवधेश निगम व क्षेत्राधिकार सत्येंद्र राय ने अभियान चलाकर रुद्रपुर क्षेत्र के भभौली गांव से मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गए एसडीएम ने दोनों वाहनों को पुलिस को सुपुर्द करते हुए सीज करने का निर्देश दिया प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति मिट्टी खनन एवं परिवहन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इधर पुलिस वाहन स्वामी का पता लगाकर गाड़ी सीज करने की तैयारी में लगी है


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें