बुधवार, 27 मई 2026

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से हुयी बाइक चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

 पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था युवक, वापस लौटा तो गायब मिली बाइक

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। लुअठई निवासी विजय प्रताप चौरसिया की मोटरसाइकिल मंदिर परिसर से अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना रुद्रपुर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।

विजय प्रताप चौरसिया ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह सोमवार को अपने एक मित्र के पूजन कार्यक्रम में शामिल होने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर आए थे। पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक संख्या UP 52 BU 8972 वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों बाइक और साइकिल चोरों का गिरोह सक्रिय है। बताया जा रहा है कि चोर वाहन  चोरी भीड़ भाड़  वाले इलाके से करते है लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपराधियों पर पुलिस की सख्ती चार की हिस्ट्रीशीट खुली, दो पर गुंडा एक्ट

रुद्रपुर देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में पुलिस ने व...