रुद्रपुर देवरिया। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार पाण्डेय ने थाना बघौचघाट का भ्रमण कर वहां प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रहने, खाने, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक होनी चाहिए।
एएसपी ने मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
ए एस पी ने रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद
बैठक के दौरान रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट आचरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें