नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
रुद्रपुर, देवरिया। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में आखिरी जुमे की नमाज, जिसे अलविदा जुम्मा कहा जाता है, पूरी अकीदत, शांति और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की गई। नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।
रुद्रपुर नगर के मस्जिद वार्ड स्थित बड़ी मस्जिद, भरटोला वार्ड के रजिया सुल्तान स्थित छोटी मस्जिद सहित क्षेत्र के नारायणपुर, ईश्वरपुरा, निवही, अवस्थी और भगवानपुर समेत कई गांवों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखाई दिया। मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही अब मुस्लिम समुदाय में बकरीद पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें