शुक्रवार, 22 मई 2026

न्याय न मिलने पर वृद्ध महिला ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

 अवैध निर्माण रोकने की मांग. कार्रवाई न होने पर उठाया कदम

रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलवन मोहन में भूमि विवाद और कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। गांव निवासी एक वृद्ध महिला ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिलवन मोहन निवासी असरफी देवी पत्नी श्याम बिहारी ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव की जमीन पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

महिला का आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर कई बार शिकायत की गई, बावजूद इसके कार्य रुक-रुक कर जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित मामले के निस्तारण के लिए अधिकारियों से मुलाकात की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

असरफी देवी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह आमरण अनशन करने को बाध्य होंगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

छुट्टा सांड के हमले में 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मनोज रुंगटा रुद्रपुर, देवरिया। क्षेत्र के पिड़रा गांव में बुधवार सुबह छुट्टा सांड के हमले में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटन...