शुक्रवार, 22 मई 2026

धरने पर बैठे अवनीश को पुलिस ने कार्यकर्ताओं संग लिया हिरासत मे

अवनीश यादव को पुलिस ने पहले किया हाउस था अरेस्ट 

रुद्रपुर, देवरिया। जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। 

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अवनीश यादव घर से निकलकर प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आगे निकल गए। बाद में पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिसके विरोध में वह सड़क किनारे धरने पर बैठ गए।

मीडिया से बातचीत में अवनीश यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता बिजली, सड़क, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों को उठाने वालों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के हक की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।

अवनीश यादव वकार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन कार्यों को मौके पर मौजूद पुलिस बल ने अवनीश यादव सहित कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और घटना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महीनों की दौड़भाग के बाद अशर्फी देवी को मिला न्याय

एसडीएम के हस्तक्षेप से रुका अवैध निर्माण रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चिलवन मोहन की निवासी अशर्फी देवी को लंबे समय से च...