रुद्रपुर देवरिया स्थानीय राम जी सहाय पीजी कॉलेज में रविवार को कार्यक्रम प्रभारी विनोद गुप्ता के नेतृत्व में बूथ सत्यापन अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बूथों के सत्यापन का कार्य किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी विनोद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और किसी भी चुनावी सफलता की आधारशिला मजबूत बूथ व्यवस्था से ही तैयार होती है। उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, ताकि आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने-अपने बूथों पर कार्य करें तथा संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग दें।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर जितेंद्र गुप्ता, संयोजक प्रशुराम गुप्ता, मंडल मंत्री संजीव गुप्ता, दुर्गेश निगम, सरवन वर्मा तथा बूथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बूथ सत्यापन कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें