रुद्रपुर देवरिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 11 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक अजय कुमार पाण्डेय को एकौना से प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर, विनोद कुमार सिंह को श्रीरामपुर से प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर, संजय कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर तथा पंकज गुप्ता को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक भटनी बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार को महुआडीह से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में द्विजेश कृष्ण मिश्र को सलेमपुर से थानााध्यक्ष लार, बलराम सिंह को पीआरओ कार्यालय से थानााध्यक्ष खामपार, मृत्युंजय कृष्ण राय को भटनी से थानााध्यक्ष गौरीबाजार तथा विकास नाथ को पुलिस लाइन से थानााध्यक्ष महुआडीह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप कुमार अवस्थाना को खामपार से पुलिस लाइन और महेन्द्र कुमार को गौरीबाजार से अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें