मंगलवार, 30 जून 2026

न.पं. वैतालपुर के एमआरएफ सेंटर का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

रुद्रपुर देवरिया वैतालपुर नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी/ उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम ने सोमवार को नगर पंचायत बैतालपुर स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का जायजा लिया और उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एमआरएफ सेंटर में ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण एवं निस्तारण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव तथा परिसर की समुचित व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से विकसित किया गया है।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि केंद्र की स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली को इसी प्रकार बनाए रखें तथा नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...