मंगलवार, 30 जून 2026

छःवर्षों से उद्घाटन का इंतजार कर रहा नगर पंचायत का नवनिर्मित कार्यालय, जनता में उठ रहे सवाल

रुद्रपुर (देवरिया)। जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायतों में शुमार रुद्रपुर नगर पंचायत का नवनिर्मित कार्यालय पिछले करीब छह वर्षों से उद्घाटन की बाट जोह रहा है। भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक उसका लोकार्पण नहीं होने से स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

23 जुलाई वर्ष 2021 में पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश ने किया था शिलान्यास

जानकारी के अनुसार, जलकल रोड स्थित नगर पंचायत की भूमि पर नए कार्यालय भवन के निर्माण का शिलान्यास 23 जुलाई वर्ष 2021 में पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद द्वारा किया गया इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य का टेंडर भी आवंटित किया गया। निर्धारित समय में भवन तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन छह वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का उद्घाटन नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सरकारी निर्माण कार्य के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय होती है, जिसके भीतर कार्य पूरा कर जनता को समर्पित किया जाता है। ऐसे में भवन तैयार होने के बावजूद उसका उपयोग शुरू न होना कई सवाल खड़े करता है।

नगरवासियों का मानना है कि नया कार्यालय शुरू होने से नगर पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुविधाओं में सुधार होगा। इसके बावजूद भवन का लंबे समय से बंद पड़े रहना लोगों की समझ से परे है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि यदि भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है तो आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर उसका लोकार्पण कराया जाए, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित भवन का उपयोग शुरू हो सके।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि कार्यालय का थोड़ा बहुत कार्य शेष है जिसे शीघ्र पूरा कर कर उद्घाटन कराया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बस स्टेशन पर केबल फॉल्ट व जामुन चौराहा पर तार टूटने से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

रुद्रपुर, देवरिया। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात बस स्टेशन क्षेत्र म...