पचलड़ी बांध पर बेलवा गांव के समीप करीब दो करोड़ रुपये की लागत से चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मानसून को देखते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद विधायक ने पलिया छपरा बांध पर नारायणपुर के समीप लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे तटबंध सुरक्षा कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के एसडीओ राहुल वर्मा, अवर अभियंता अरविंद कुमार, अरविंद यादव, हिमांशु कुमार, विवेक रौनियार, श्याम सुंदर, सचिन सहित विभागीय कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें