मंगलवार, 30 जून 2026

बस स्टेशन पर केबल फॉल्ट व जामुन चौराहा पर तार टूटने से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

रुद्रपुर, देवरिया। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात बस स्टेशन क्षेत्र में एलटी केबल में फॉल्ट आने तथा गोला वार्ड में एलटी तार टूट जाने से कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आए दिन बिजली कटौती, केबल फॉल्ट और तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि फॉल्ट की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर केबल और तारों को शीघ्र बदला जाए तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बस स्टेशन पर केबल फॉल्ट व जामुन चौराहा पर तार टूटने से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

रुद्रपुर, देवरिया। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात बस स्टेशन क्षेत्र म...