गुरुवार, 11 जून 2026

सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर (देवरिया) कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज-बनियनी मार्ग पर रनिहवा मोड़ के समीप गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया निवासी जितेंद्र तिवारी (45) के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह मदनपुर स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। बुधवार को किसी कार्य से बाइक से बैतालपुर गए थे। देर रात अथवा भोर में वापस लौटते समय उनका शव रनिहवा मोड़ के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला।

गुरुवार सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रुद्रपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधायक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, लेकिन 3 अगस्त को हो गया नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन

रुद्रपुर, देवरिया। नगर पंचायत रुद्रपुर के नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है। भाजपा...