स्वच्छता से ही स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव
रुद्रपुर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा प्रसिद्ध दूग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नेताओ ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक हो जाए तो स्वच्छ और विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता भाजपा नेता कौशल किशोर सिंह, मंडल महामंत्री शिवम श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष शिवशरण वर्मा, राजीव गुप्ता, रामजतन पुजारी, मंडल मंत्री संजीव निगम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें