गुरुवार, 18 जून 2026

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा जयघोष से भक्तिमय हुआ नगर

रुद्रपुर (देवरिया)। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित विष्णु मंदिर में स्थापित होने वाले रुद्रेश्वर महादेव, काल भैरव एवं बटुक भैरव की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, धार्मिक जयघोष और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निकली यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा का शुभारंभ दुग्धेश्वर नाथ मंदिर से हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव और माता रानी के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच निकली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही।

नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

आज से प्रारंभ कथा  26 जून तक चलेगा। समापन दिवस पर पूर्णाहुति के होगा प्रसाद वितरण कार्यक्रम

आयोजक आदित्य पांडेय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के अंतर्गत धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में कथा वाचन भोजपुरी कथा सम्राट पंडित वीरेंद्र तिवारी द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन 26 जून तक चलेगा। समापन दिवस पर पूर्णाहुति के साथ विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कलश यात्रा में यजमान परिवार के साथ नगर के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल रहे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने किया योगाभ्यास

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ  रुद्रपुर, देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रा...