रविवार, 21 जून 2026

पक्का चौक के संवेदनशील चबूतरे पर निर्माण की कोशिश से बढ़ा तनाव

पुलिस ने लिया दो को हिरासत में भारी पुलिस बल तैनात

रुद्रपुर, देवरिया। नगर के पक्का चौक स्थित संवेदनशील चबूतरे पर रविवार सुबह एक वर्ग द्वारा कार्य शुरू किए जाने की सूचना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तत्काल हरकत में आया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय, थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर माहौल को शांत कराने का प्रयास किया और लोगों से संयम बरतने की अपील की।

अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे पहुंचे पक्का चौक घटना क्रम का लिया जायजा

इसी बीच सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे भी पक्का चौक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

संवेदनशील स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी

अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे ने बताया कि स्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा कार्य नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मौके से मोइन शाह पुत्र मोहम्मद ईशु तथा मोहम्मद वालिद पुत्र मोहम्मद लतीफ, निवासी रुद्रपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता दिलीप जायसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, सुधांशु, मौली ओझा, भीम सोनकर सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता और पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

पुलिस प्रशाससेनेलोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील 

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने नगरवासियों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने किया योगाभ्यास

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ  रुद्रपुर, देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रा...