रविवार, 21 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने किया योगाभ्यास

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ 

रुद्रपुर, देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

रुद्रपुर कोतवाली में थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर 

नगर पंचायत मदनपुर कार्यालय

   राम जी सहाय पीजी कॉलेज 

सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र रुद्रपुर 


 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचलड़ी

रुद्रपुर तहसील सभागार,रुद्रपुर कोतवाली रामजी सहाय पीजी कॉलेज परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर व पचलड़ी नगर पंचायत मदनपुर व रुद्रपुर  तथा विभिन्न विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। तहसील सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।  इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए।

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं : विधायक जयप्रकाश निषाद

इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने वाली एक वैज्ञानिक जीवन पद्धति है। योग को अपनाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है तथा कर्मयोग के माध्यम से ज्ञानयोग की प्राप्ति संभव है।

विधायक ने कहा कि योग से कार्यकुशलता बढ़ती है और व्यक्ति अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर पाता है। आज विश्व के अनेक देशों ने भारत की इस प्राचीन परंपरा को स्वीकार किया है, जो देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। योग तनाव, चिंता और विभिन्न बीमारियों से मुक्ति दिलाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने तथा परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग से जुड़कर जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने किया योगाभ्यास

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ  रुद्रपुर, देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रा...