रविवार, 21 जून 2026

रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर हो रहे कार्य का विधायक जयप्रकाश निषार ने किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जतायी नाराजगी गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

रुद्रपुर, देवरिया। लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रुद्रपुर-कपरवार मार्ग का रविवार को क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि 10 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सड़क के निर्माण में कई स्थानों पर मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क की चौड़ाई, पटरी निर्माण तथा अन्य तकनीकी कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताएं दिखाई दीं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में बरती जा रही खामियों के लिए अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड देवरिया को जिम्मेदार ठहराते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए तथा निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क की चौड़ाई, पटरी और अन्य कार्यों को मानक के अनुरूप कराने के लिए तत्काल प्रभाव से निगरानी बढ़ाई जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड देवरिया अनिल जाटव  अवर अभियंता आखिलेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, तभी मिलेगा निरोगी जीवन मनोज भाटिया

रुद्रपुर, देवरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। क...