मंगलवार, 23 जून 2026

वराँव मे सीएम योगी के संभावित आगमन से प्रशासन अलर्ट अधिकारियों ने संभाली तैयारियों की कमान

रुद्रपुर/देवरिया। 26 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर देवरिया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर,अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे  मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम बरांव इंटर कॉलेज के निकट आयोजित किया जाना है, जिसमें रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।

 कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रुद्रपुर और बरहज के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा मदनपुर थाना सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

योगी का आगमन भाजपा की चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान का हिस्सा तो नही?...

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार इसे पूर्वांचल में भाजपा की चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान का हिस्सा मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में देवरिया के दौरे पर भी आए थे, जिसके बाद एक बार फिर जिले में उनके संभावित आगमन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन कोई भी चूक नहीं छोड़ना चाहता। यही कारण है कि कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर बिंदु पर गहन निगरानी रखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देवरिया के बराँव मे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एडीजी, आयुक्त व डीआईजी ने लिया जायजा

  रुद्रपुर देवरिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को थाना मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत प...