शनिवार, 27 जून 2026

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है, वहीं रुद्रपुर नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह दावा खोखला साबित होता नजर आ रहा है। 

नगर के विभिन्न मोहल्लों में आए दिन जर्जर बिजली के तार टूटने, फेज उड़ने और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अत्यधिक विद्युत भार के कारण पुराने और जर्जर तार बार-बार टूट रहे हैं। इन्हें ठीक करने के लिए लाइनमैन को बार-बार शटडाउन लेना पड़ता है, जिससे प्रतिदिन लगभग 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। दिनभर की कटौती के साथ रात करीब 9 बजे के बाद लो वोल्टेज और बिजली गुल होने की समस्या और गंभीर हो जाती है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल है। रात में पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों की नींद तक हराम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगरवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए, क्षमता के अनुरूप नई लाइनें बिछाई जाएं और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कर नगरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्य...