शनिवार, 27 जून 2026

बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: रुद्रपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव


रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कोइलगढ़हा के मल्ल टोला में लंबे समय से जारी बिजली संकट से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों का शनिवार को सब्र जवाब दे गया। महिला और पुरुष विद्युत उपभोक्ताओं ने रुद्रपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की।

महिलाओं ने बंद कराया ऑफिस का पंखा

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने आंदोलन को और प्रभावी बना दिया। आक्रोशित महिलाओं ने उपकेंद्र स्थित कार्यालय का पंखा बंद कर दिया और कहा, "जब तक हमारे गांव में बिजली नहीं आएगी, तब तक आप भी गर्मी का एहसास कीजिए।" इस दौरान उपकेंद्र पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

नाराज ग्रामीणों ने अवर अभियंता से किया नोक झोक

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर (जेई) और ग्रामीणों के बीच बिजली व्यवस्था को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।

 ग्रामीणों ने विभाग गांव में लो वोल्टेज की समस्या सहित जर्जर तार है जिसकी लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। बाद में जेई ने जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि मल्ल टोला में लंबे समय से जर्जर विद्युत लाइन, बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और किसानों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्य...