शनिवार, 27 जून 2026

थाना समाधान दिवस में 25 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

 एडीएम ने दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर सर्कल के तीनों थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। 

तीनों थानों में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मदनपुर थाने में तीन प्रार्थना पत्र  एक का  निस्तारण

मदनपुर थाना में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता व नायव तहसीलदार शरद सिंह के उपस्थिति में . समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर एडीएम प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि "थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करें। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।"

एकौना थाने में पांच प्रार्थना पत्र जिसमें तीन का निस्तारण

एकौना थाना में उप जिलाधिकारी अवधेश निगम की अध्यक्षता तथा क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय की उपस्थिति में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का निस्तारण किया गया।

रुद्रपुर कोतवाली में 17 प्रार्थना पत्र जिसमें आठ का निस्तारण

 रुद्रपुर कोतवाली में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी कल्याण सिंह सागर, मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, एकौना थानाध्यक्ष आनंद पांडे सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्य...