शुक्रवार, 26 जून 2026

देर रात्री पुलिस अधीक्षक पहुचे रुद्रपुर देखी सुरक्षा व्यवस्था

 

रुद्रपुर, देवरिया। मुहर्रम के अवसर पर नगर में निकले ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर रात्रि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने इमाम वाड़ा चौराहे पर तैनात पुलिस बल एवं अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा। ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्वक पुलिस सुरक्षा के बीच आगे बढ़ता हुआ देर रात कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसके बाद अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली की दुआ मांगी।
इस दौरान  उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय तथा थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर भी मौजूद रहे।

 जुलूस के प्रत्येक चरण पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और नागरिकों के सहयोग से मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जर्जर तारों और लो वोल्टेज से त्रस्त रुद्रपुर के उपभोक्ता, रात की नींद हराम

घंटो कटौती से गर्मी में बेहाल लोग, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग रुद्रपुर, देवरिया। प्रदेश सरकार जहां उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्य...