बुधवार, 17 जून 2026

अतिक्रमण व जाम को लेकर व्यापार मंडल मदनपुर की हुयी बैठक

रुद्रपुर देवरिया। नगर पंचायत मदनपुर कार्यालय परिसर में बुधवार को व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक एसडीएम अवधेश निगम के उपस्थिति में हुई बैठक में व्यापारियों की समस्याओं एवं नगर के विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने मदनपुर मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों का कहना था कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या बनी रहती है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख ने नगर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल और यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने नगर के विकास एवं व्यापारिक सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में प्रशासन से जनहित के मुद्दों के समाधान की अपेक्षा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर अधिशासी  अधिकारी नितेश गौरव नगर पंचायत मदनपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजमशेख  व्यापार मंडल के लोगों उपस्थित थे  अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष हाजी इजहार खां ने की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन ने किया योगाभ्यास

विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया योग कार्यक्रम का शुभारंभ  रुद्रपुर, देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर एवं ग्रा...