शुक्रवार, 5 जून 2026

तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर द्वारा बुधवार को आयोजित बैठक में लिए गए बिंदुवार निर्णयों के क्रम में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम को एक ज्ञापन सौंपकर तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्थाओं की शिकायत की।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में धनउगाही, मनमानी तथा नायब तहसीलदार द्वारा अमर्यादित व्यवहार किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि संबंधित अधिकारी की कार्यशैली अधिवक्ता समाज की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के विपरीत है, जिससे न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद पाठक, पूर्व अध्यक्ष फणीन्द्र नाथ पांडेय, अधिवक्ता विश्व विजय मल्ल, शशिभूषण सिंह, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता, एल्डर्स कमेटी सदस्य विजय सिंह, राजेश्वरी मिश्रा, नागेंद्र राव, सुधांशु मौलि ओझा, विकास त्रिपाठी, गोपीनाथ यादव, प्रवीण पाण्डेय, कृष्ण मूर्ति मणि सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस, किया पौधरोपण

रुद्रपुर, देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा मेदनापुर...