शुक्रवार, 5 जून 2026

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस, किया पौधरोपण

रुद्रपुर, देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा मेदनापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगाया एक पेड़ माँ के नाम

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा रुद्रपुर मंडल महामंत्री शिवम श्रीवास्तव, भीम सोनकर, निर्देश श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, अभिषेक पांडेय, नीरज विश्वकर्मा एवं निखिल मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस, किया पौधरोपण

रुद्रपुर, देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा मेदनापुर...