शुक्रवार, 5 जून 2026

लालपुर परसिया के समीप गोर्रा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

रुद्रपुर (देवरिया)। एकौना थाना क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव के समीप गोरा नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने गोरा नदी में एक युवक का शव उतराता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एकौना थाना के उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान के प्रयास शुरू किए।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव पर कोई कपड़ा नहीं था तथा नाक से खून बह रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव को सुरक्षित रूप से देवरिया स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लालपुर परसिया के समीप गोर्रा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

रुद्रपुर (देवरिया)। एकौना थाना क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव के समीप गोरा नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सन...