शनिवार, 6 जून 2026

कोटेदार के खिलाफ धरना राशन घोटाले के आरोप पर तहसील में गरजे ग्रामीण

 तहसीलदार द्वारा दिए गए जांच के आदेश के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील दिवस में शनिवार को ग्राम वैदा के दर्जनों महिला-पुरुष कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राशन वितरण में कथित धांधली और मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील सभागार में जोरदार प्रदर्शन किया तथा कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में तहसीलदार के आश्वासन और जांच के आदेश के बाद मामला शांत हुआ।

ग्रामीण महिलाओं रीना देवी, रीता देवी, मंजू देवी, उषा देवी और कविता देवी समेत अन्य कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार बृजपाल द्वारा निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। उनका कहना था कि पहले पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है और फिर एक सप्ताह बाद राशन वितरित किया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि तौल मशीन को पर्दे के पीछे रखकर राशन की तौल की जाती है, जिससे पारदर्शिता नहीं रहती।

कार्डधारकों का कहना था कि जब वे कम राशन देने का विरोध करते हैं तो उन्हें राशन कार्ड निरस्त कराने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। इससे नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम ने की टीम गठित जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने का दिया निर्देश

प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की जिसके पूर्ति अधिकारी गुफरान शेख तथा नायब तहसीलदार शरद सिंह को जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बाप-बेटा का लड़ाई बना राशन की दुकान

सूत्रों की माने तो कोटेदार बृजपाल व उसके बेटे से सुरेंद्र पाल से पारिवारिक लड़ाई है जिसको उसका बेटा सुरेंद्र पाल कोटाके विरुद्ध पययंत्र रच रहा है  कोटेदार बृजपाल में भी जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे सुरेंद्र के विरुद्ध मारने पीटने धमकी देने का आरोप लगाया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : विधायक जयप्रकाश निषाद

रुद्रपुर, देवरिया। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के रुद्रपुर देहात मंडल की बैठक शनिवार को पचलड़ी चौराहे स्थित भाजपा नेता डीके यादव के कैंप कार्य...