शनिवार, 6 जून 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : विधायक जयप्रकाश निषाद

रुद्रपुर, देवरिया। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के रुद्रपुर देहात मंडल की बैठक शनिवार को पचलड़ी चौराहे स्थित भाजपा नेता डीके यादव के कैंप कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष विशाल द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल सहित 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

बैठक में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा शक्ति केंद्रवार बैठकों और चौपाल कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संगमधार द्विवेदी, भाजपा नेता डीके यादव, छोटे सिंह, गिरिश नारायण सिंह, प्रवीन सिंह, रामेश्वर पाल, राघवेंद्र, जय गोविंद, रोशन, गुड्डू, सुरेश प्रसाद, दिवाकर निषाद, अखिलेश कुमार, रंजय निषाद, रवि त्रिपाठी, देवेंद्र पांडेय, अमर सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक तथा अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90% से ज्यादा अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के होनहार बच्चों का एसपी ने किया सम्मान

प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला, बोले- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव रुद्रपुर प्रभारी कल्याण सिंह सागर के पुत्र क्रमांक सिंह रुद्रपुर द...