शनिवार, 6 जून 2026

मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस

 कुल 53 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे मात्र सात का मौके पर निस्तारण

रुद्रपुर, देवरिया। तहसील समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी बी.के. सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 22, पुलिस विभाग से 12, विकास विभाग से 4, खाद्य एवं रसद विभाग से 4 तथा अन्य विभागों से 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व विभाग की 7 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

इस दौरान महाराजगंज निवासी लालसा ने क्षेत्रीय लेखपाल पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं मेदनापुर निवासी चंदा देवी ने एक ही विद्युत कनेक्शन पर दो नामों से बिल जारी होने की शिकायत की। धर्मपुर निवासी रामनयन ने भूमिधरी जमीन पर पट्टीदारों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया, जबकि तिवई निवासी अमरनाथ ने पुश्तैनी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

धरमपुर निवासी रामबहार पुत्र स्वर्गीय बालकिशुन ने बताया कि छपरा खुर्द स्थित उनकी भूमि पर सरांव निवासी कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी देवरिया को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मेड़बंदी कराई गई थी, लेकिन दबंगों ने पुनः मेड़ काट दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अवधेश निगम ने थाना एकौना पुलिस को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्य राजस्व अधिकारी बी.के. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बिजली कटने पर मोबाइल टॉर्च जलाकरअपनी फरियाद करते दिखे फरियादी

समाधान दिवस के दौरान अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। करीब 10 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से फरियादियों को मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करनी पड़ीं, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

पुलिस के वाद भी समाधान दिवस में दिखा और अव्यवस्था

समाधान दिवस में रुद्रपुर सर्कल के रुद्रपुर एकौना मदनपुर गौरी बाजार के पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी सभागार गेट से लेकर अंदर तक रहती है लेकिन इतने के बावजूद भी और व्यवस्थाओं का बोलबाला रहा

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार शरद सिंह, अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव, पूर्ति निरीक्षक गुफरान शेख, खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90% से ज्यादा अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के होनहार बच्चों का एसपी ने किया सम्मान

प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला, बोले- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव रुद्रपुर प्रभारी कल्याण सिंह सागर के पुत्र क्रमांक सिंह रुद्रपुर द...