शनिवार, 6 जून 2026

90% से ज्यादा अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के होनहार बच्चों का एसपी ने किया सम्मान

प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला, बोले- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव

रुद्रपुर प्रभारी कल्याण सिंह सागर के पुत्र क्रमांक सिंह

रुद्रपुर देवरिया पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी बच्चों का सम्मान कर पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने उनका उत्साहवर्धन किया। शैक्षणिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एलआईयू में तैनात मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार के पुत्र अच्चुतम मौर्य 

सम्मान समारोह के दौरान प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर के पुत्र क्रमांक सिंह तथा एलआईयू में तैनात मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार के पुत्र अच्चुतम मौर्य को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर एसपी अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव है। कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर जीवन का कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की। एसपी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90% से ज्यादा अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के होनहार बच्चों का एसपी ने किया सम्मान

प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला, बोले- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव रुद्रपुर प्रभारी कल्याण सिंह सागर के पुत्र क्रमांक सिंह रुद्रपुर द...