मंगलवार, 16 जून 2026

आईजीआरएस में लापरवाही पड़ी भारी: दो अधिकारियों पर गिरी गाज

डीएम ने खंड विकास अधिकारी भाटपार रानी व एडीओ पंचायत रुद्रपुर को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

रुद्रपुर देवरिया आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत आख्या लगाना दो अधिकारियों को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शिकायतों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर कड़ा रुख अपनाते हुए खंड विकास अधिकारी भाटपाररानी और एडीओ पंचायत रुद्रपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।

जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस फीडबैक की समीक्षा के दौरान फरियादियों के बयानों और विभागीय आख्या का मिलान किया गया। जांच में सामने आया कि भाटपाररानी क्षेत्र के राजस्व ग्राम भिंगारी निवासी शुभम शाही ने पोखरी की सफाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में वास्तविक स्थिति के विपरीत आख्या प्रस्तुत कर दी गई।

वहीं, रुद्रपुर विकास खंड के ग्राम जोगिया बुजुर्ग निवासी माया देवी ने परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने की शिकायत की थी। इस प्रकरण में भी एडीओ पंचायत रुद्रपुर द्वारा तथ्यों से इतर गलत आख्या अपलोड किए जाने की बात सामने आई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक तथ्यों और गुणवत्ता के आधार पर किया जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएम का सख्त संदेश

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा"फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"डीएम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आईजीआरएस में लापरवाही पड़ी भारी: दो अधिकारियों पर गिरी गाज

डीएम ने खंड विकास अधिकारी भाटपार रानी व एडीओ पंचायत रुद्रपुर को दी प्रतिकूल प्रविष्टि रुद्रपुर देवरिया आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लाप...