बुधवार, 17 जून 2026

तहसील सभागार में व्यापार मंडल की हुयी बैठक

वैठक में जाम, अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन पर हुई चर्चा

रुद्रपुर, देवरिया। नगर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अवधेश निगम की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव के नेतृत्व में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने नगर की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार राय ने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित होने वाले तथा नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ई-रिक्शा पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा।

रमापति शुक्ला ने नगर की सड़कों को पूर्व की भांति चौड़ा कराने का मुद्दा उठाया। अजय गुप्ता ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था न होने से यातायात प्रभावित होता है। विनोद कशौधन ने मछली मंडी को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग रखी।

बैठक में श्याम जी जायसवाल  सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को होने वाली परेशानियों पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि नालियों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा तथा नालियों के बाहर सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने जमुनी चौराहा तक सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाने तथा सड़क पर अतिक्रमण कर रहे कबाड़ और गिट्टी व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मनोज भाटिया ने कहा कि पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों को केवल कागजों तक सीमित न रखकर धरातल पर लागू किया जाए।

 रमेश गुप्ता ने तहसील बाईपास पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बैरिकेडिंग कराने की मांग की। व्यापारियों ने नगर में ई-रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम, शराब की दुकानों के बाहर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से उत्पन्न जाम तथा अस्पताल गेट पर अतिक्रमण की समस्या भी उठाई।

उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों को पुनः प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। 

उन्होंने नगर की यातायात एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

बैठक में थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर लिपिक विनोद शुक्ला श्यामजी जायसवाल, रमेश गुप्ता, मनोज भाटिया, आशीष मोदनवाल, अजय गुप्ता, सज्जाद अली, देवेश नारायण शुक्ला, लक्ष्मीकांत गुप्ता, नंदलाल मद्धेशिया, रामपति शुक्ला, राजू गुप्ता, सभासद अनिल पांडेय, जय रथचौरसिया, मनोज मोदनवाल, शरद कुमार गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सभासद सुशील निगम, विनोद कशौधन, संतोष गुप्ता, मनोज जायसवाल, महेश वर्मा तथा तेज प्रताप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

तहसील सभागार में व्यापार मंडल की हुयी बैठक

वैठक में जाम, अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन पर हुई चर्चा रुद्रपुर, देवरिया। नगर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापारियों की विभिन्न समस्या...