रविवार, 14 जून 2026

सोमवती अमावस्या पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रुद्रपुर, देवरिया। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की।

विशेष रूप से महिलाओं ने सोमवती अमावस्या के महत्व को ध्यान में रखते हुए पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा उसकी परिक्रमा कर धागा बांधा। 

सोमवती अमावस्या के दिन महिलाओ ने की पीपल वृक्ष की पूजा

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष की पूजा एवं परिक्रमा करने से सौभाग्य, सुख-शांति और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत रखकर परिवार के कल्याण की कामना की।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसका पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर स्नान, दान एवं पूजा-पाठ कर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

तहसील सभागार में व्यापार मंडल की हुयी बैठक

वैठक में जाम, अतिक्रमण और ई-रिक्शा संचालन पर हुई चर्चा रुद्रपुर, देवरिया। नगर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापारियों की विभिन्न समस्या...