शनिवार, 11 जुलाई 2026

बारिश से बंधे की सड़क टूटी, कोड़र-बनकटी मार्ग पर आवागमन ठप .ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

 
रुद्रपुर (देवरिया)। लगातार हो रही बारिश का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर भी दिखने लगा है। रुद्रपुर तहसील के कछार क्षेत्र स्थित ग्राम सभा कोड़र में बनकटी गांव के समीप बंधे पर बनी सड़क तेज बारिश के कारण टूट गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पार नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बड़ा गड्ढा हो जाने के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। वर्तमान समय में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कृषि कार्य में लगने वाले वाहनों का आवागमन बाधित होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मजबूरी में लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

द्वाबा क्षेत्र के भाजपा नेता डीके यादव ने शासन-प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो किसानों और ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीण अरविंद यादव, दुर्विजय यादव, छोटकू तिवारी, राम अवध यादव, गिरजेश प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, राजेश शर्मा, भोलू साहनी, हनुमान यादव, सूर्यभान यादव, विनय यादव, बिजेंद्र यादव, रानू यादव, नगीना शर्मा, संजय यादव, दीपक यादव और चंदन यादव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और कृषि कार्य प्रभावित न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अधूरा बांकीपुल बना मुसीबत: डूबे मार्ग में अधिकारियों संग पानी में उतरे पूर्व विधायक खोखा सिंह

  रुद्रपुर (देवरिया)। देवरिया–रामलक्षन मार्ग पर खोरा राम स्थित बांकीपुल का अधूरा पड़ा चौड़ीकरण कार्य अब क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन...