रविवार, 12 जुलाई 2026

झमाझम बारिश से नगर की नालियां हुयी ओवरफ्लो मेन वाजार के दुकानों में घुसा पानी हजारों का सामान हुआ खराब

रुद्रपुर (देवरिया)। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य बाजार की नालियां ओवरफ्लो होने से निचले स्तर पर स्थित कई दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान खराब हो गया। रविवार सुबह दुकानदार पानी निकालने और सामान बचाने में जुटे रहे।

मुख्य बाजार में सड़क का स्तर वर्षों से लगातार ऊंचा होने के कारण अधिकांश पुरानी दुकानें अब सड़क से नीचे हो गई हैं। तेज बारिश के दौरान नालियों का पानी सीधे दुकानों में भर गया। वहीं, टाउन एरिया कटरा की कई दुकानों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

जमुनी चौराहे पर स्थित कोटेदार संदीप पोद्दार की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में भी पानी घुस गया। दुकान में रखा राशन भीग जाने से नुकसान हुआ। दुकानदार अपने सहयोगियों के साथ खुद नाल का पत्थर हटाकर नाली में जाम कचरे को वाहर निकाला ताकि पानी बह सके दुकानदारों  का कहना है कि यदि जल निकासी की समुचित व्यवस्था होती तो यह स्थिति नहीं बनती।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष सड़क की रिपेयरिंग के नाम पर सड़क का स्तर आधा से एक फीट तक ऊंचा कर दिया जाता है, जबकि दुकानों का स्तर वही बना रहता है। करीब छह माह पहले सड़क मरम्मत के दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए केवल पतली गिट्टी की लेयर बिछाकर मरम्मत कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि सड़क तो बार-बार बन जाती है, लेकिन दुकानों और मकानों का फर्श बार-बार ऊंचा करना संभव नहीं है।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बरसात से पहले नालियों की सिल्ट की समुचित सफाई नहीं कराई गई। इसी कारण पानी की निकासी बाधित हुई और नालियां ओवरफ्लो होकर दुकानों में भर गईं।

व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा प्रभावित दुकानदारों को राहत दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ 'खोखा सिंह' ने नारायणपुर उत्तर बांध का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पहली बारिश में ध्वस्त हुई ₹7 करोड़ की बोल्डर पिचिंग खोखा सिंह ने निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्...