रविवार, 12 जुलाई 2026

एक पेड़ मां के नाम' अभियान में उमड़ा जनसहभाग

 एस डी एम .वी ई ओ व नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण


रुद्रपुर (देवरिया)। प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया। तहसील परिसर, मंदिर, विद्यालयों और ब्लॉक मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

तहसील परिसर रुद्रपुर में उपजिलाधिकारी अवधेश निगम एवं तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने पौधरोपण किया। 
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम एवं उनके प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम ने पौधा लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया। 

खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह ने कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर में तथा ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया।इसके अलावा कन्या जूनियर हाईस्कूल रुद्रपुर, पीएम श्री विद्यालय देवकली जयराम, प्राथमिक विद्यालय गोनाह सूरजपुरा, नारायणपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों की सहभागिता से उत्सव के माहौल में पौधरोपण किया गया।

उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने कहा कि "पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।"

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि "हरियाली ही स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि प्रत्येक परिवार अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो क्षेत्र हरा-भरा होने के साथ पर्यावरण संतुलन भी मजबूत होगा। वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने की अपील की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ 'खोखा सिंह' ने नारायणपुर उत्तर बांध का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पहली बारिश में ध्वस्त हुई ₹7 करोड़ की बोल्डर पिचिंग खोखा सिंह ने निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्...