रविवार, 12 जुलाई 2026

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में एमएलसी रतनपाल सिंह ने किया पौधारोपण

 बोले- पर्यावरण बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है वृक्षारोपण

रुद्रपुर/देवरिया।'एक पेड़ माँ के नाम' थीम के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ग्राम सभा पचरुखा में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद रतनपाल सिंह ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एमएलसी रतनपाल सिंह ने कहा कि "वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, प्रदूषण को कम करते हैं और वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अभियान में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, भाजपा नेता डी.के. यादव, पंकज सिंह, सन्नी गिरी, विशाल द्विवेदी, राहुल सिंह, रामसंतोष, नंदगोपाल सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, उदयभान पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ 'खोखा सिंह' ने नारायणपुर उत्तर बांध का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पहली बारिश में ध्वस्त हुई ₹7 करोड़ की बोल्डर पिचिंग खोखा सिंह ने निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्...