रविवार, 12 जुलाई 2026

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मदनपुर नगर पंचायत में केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील पासवान ने किया वृक्षारोपण

रुद्रपुर देवरिया।'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत मदनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार के प्रतिनिधि सुनील पासवान ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुनील पासवान ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनूठा प्रयास है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हरित वातावरण से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अली आजम शेख तथा नगर पंचायत के सभासदों सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ 'खोखा सिंह' ने नारायणपुर उत्तर बांध का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

पहली बारिश में ध्वस्त हुई ₹7 करोड़ की बोल्डर पिचिंग खोखा सिंह ने निष्पक्ष जांच व एफआईआर की मांग रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्...