शनिवार, 11 जुलाई 2026

ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर- पिड़रा मार्ग पर मछलीहट्टा के समीप शनिवार शाम ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी 25 वर्षीय पंकज पुत्र दयाशंकर बाइक से पिड़रा की ओर जा रहे थे। मछली मंडी के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पंकज के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पिड़हनी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध की मौत के मामले में भृगनाथ व राहुल यादव दबोचे, तीसरे आरोपियों की तलाश जारी रुद्रपुर (देवरिया)  पिडहनी गांव में आईजीआरएस समाधान के दौरा...