रुद्रपुर देवरिया। जनपद के सुरौली थाने के नवनिर्मित कार्यालय भवन का रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन के साथ लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नए भवन के शुरू होने से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन के बाद भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें