बुधवार, 5 अगस्त 2026

दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र के लिए लगा मेडिकल असेसमेंट कैंप.13 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

रुद्रपुर, देवरिया। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को रुद्रपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी दिव्यांगता का आकलन किया।

कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. केशव प्रसाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन तथा नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से 13 दिव्यांग बच्चों की विस्तृत जांच की। चिकित्सकों ने प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक अभिलेख तैयार किए, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।

खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत ऐसे मेडिकल असेसमेंट कैंपों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की सही पहचान कर उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र बच्चों को नियमानुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें शिक्षा, छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने दिव्यांग बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

इस दौरान स्पेशल एजुकेटर विनय कुमार एवं प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं एवं प्रमाण पत्र के महत्व की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डीएम के निर्देश पर सहकारी समितियों और खाद दुकानों पर छापा, 17 केंद्रों का औचक निरीक्षण

रूद्रपुर देवरिया। किसानों को समय पर खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश प...