गुरुवार, 6 अगस्त 2026

भाजपाइयों ने मनाया सांसद कमलेश पासवान का जन्मदिन

 दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं मे किया खीर के प्रसाद का वितरण

रुद्रपुर, देवरिया। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान के जन्मदिन के अवसर पर सावन मास के मेले में गुरुवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावन के पावन माह में प्रसाद वितरण का उद्देश्य सेवा, समर्पण और लोककल्याण की भावना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सांसद कमलेश पासवान निरंतर क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का संदेश देता है।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में छठेलाल निगम, राम सुधारे पासवान, जनार्दन राव, इंजीनियर सुशील चंद, दिलीप जायसवाल सहित नगर के सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डीएम के निर्देश पर सहकारी समितियों और खाद दुकानों पर छापा, 17 केंद्रों का औचक निरीक्षण

रूद्रपुर देवरिया। किसानों को समय पर खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश प...